हिंद सहासागर रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद की 20वीं बैठक, 2020

प्रश्न-17 दिसंबर, 2020 को हिंद महासगार रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद की 20वीं बैठक, 2020 किस देश द्वारा वर्चुअल प्रारूप में आयोजित की गई थी?
(a) सऊदी अरब
(b) यूएई
(c) भारत
(d) श्रीलंका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 दिसंबर, 2020 को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) मंत्रिपरिषद की 20वीं बैठक, 2020 संपन्न हुई।
  • इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) (IORA अध्यक्ष) द्वारा वर्चुअल प्रारूप में किया गया।
  • इस बैठक में सभी 22 सदस्य राष्ट्रों और 10 संवाद भागीदार शामिल हुए।
  • केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधरन ने इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • बैठक के दौरान, IORA के सदस्य राष्ट्रों के साझा हितों के विभिन्न क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • आईओआरए (IORA) के बारे में
  • यह उच्च स्तर की अंतर-क्षेत्रीय साझेदारी के माध्यम से इंडो-पैसिफिक में शांति व स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने का विशिष्ट मंच है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1997 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय एबीन (Ebene) मॉरीशस में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33312/20th+Meeting+of+Indian+Ocean+Rim+Association+Council+of+Ministers