हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए सीएमडी

प्रश्न – जुलाई ,2026 में किसने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार ग्रहण किया ?
(a) अशोक कुमार (b) राजीव त्यागी
(c) चंद्रशेखरन रघुराम (d) दीपक शर्मा
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जुलाई ,2026 में चंद्रशेखरन रघुराम ने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • वह भारतीय नौसेना में 35 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा दे चुके है .
  • हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के बारे में-
  • यह आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम में स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है.
  • यह मुख्य रूप से जहाजों के निर्माण, मरम्मत, पनडुब्बी निर्माण और नवीनीकरण के क्षेत्र में कार्य करता है.
  • इसकी स्थापना 1941 में उद्योगपति वालचंद हीराचंद द्वारा ‘सिंधिया शिपयार्ड’ के रूप में की गई थी.
  • आजादी के बाद बना पहला पूर्ण स्वदेशी जहाज, ‘जल उषा’, यहीं तैयार किया गया था.
  • वर्ष 2010 से यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Visakhapatnam/rear-admiral-raghuram-is-new-hsl-cmd/article71175808.ece

https://hslvizag.in/en