प्रश्न – 14 अक्टूबर,2025 को किस शिपयार्ड को ‘मिनी रत्न’ का दर्जा प्रदान किया गया?
(a) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
(b) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
(c) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL)
(d) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 अक्टूबर,2025 को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) को ‘मिनी रत्न’ का दर्जा प्रदान किया गया।
- इस शिपयार्ड को यह सम्मान अपनी परिचालन उत्कृष्टता और देश के समुद्री एवं रक्षा क्षेत्रों में योगदान के लिए मिला है।
- वर्ष 1941 में स्थापित, एचएसएल भारत की जहाज निर्माण क्षमता का आधार रहा है और देश के नौसैनिक और वाणिज्यिक बेड़े को सहयोग प्रदान करता रहा है।
- इस शिपयार्ड को 1980 के दशक से लंबी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
- वर्ष 2010 में रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित होने के बाद भी, सरकारी सहायता के बावजूद, इस शिपयार्ड की निवल संपत्ति ऋणात्मक बनी रही।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…