प्रश्न-19 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत की पहली उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल (पवन सुरंग) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) लद्दाख
(c) हैदराबाद
(d) दिसंपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 19 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत की पहली उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल ‘पवन सुरक्षा’ परीक्षण-सुविधा का उद्घाटन हैदराबाद में किया।
- रूस और अमेरिका के बाद अब भारत दुनिया का ऐसा तीसरा देश (अमरीका व रूस के बाद) बन गया है, जिसके पास ऐसी सुविधा है।
- हाइपरसोनिक विंड टनल का विकास स्वदेश में किया गया है।
- इस हाइपर सोनिक विंड टनल सुविधा में व्यापक स्पेक्ट्रम पर हाइपरसोनिक प्रवाह का अनुकरण करने की क्षमता है।
- यह भावी उच्च जटिल एयरोस्पेश और रक्षा प्रणालियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- यह हाइपरसोनिक पवन सुरंग परीक्षण सुविधा एक दबाव वैक्युम संचालित संलग्न मुक्त जेट सुविधा है, जिसमें 1 मीटर का नोजल एग्जिट व्यास है।
संबंधित लिंक भी देखें…