प्रश्न – हाइपरलूप परियोजना के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स घटक तकनीक किस रेलवे इकाई में विकसित की जाएगी?
(a) रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला
(b) इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई
(c) मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली
(d) चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 मार्च, 2025 को रेलवे, सूचना और प्रसारण तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने जानकारी प्रदान की की हाइपरलूप परियोजना के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स घटक तकनीक चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में विकसित की जाएगी।
- इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के विशेषज्ञों ने पहले भी वंदे भारत हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम विकसित किए हैं।
- इसी अनुभव के आधार पर हाइपरलूप परियोजना के लिए भी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक विकसित की जाएगी।
- आईआईटी चेन्नई में स्थित 410 मीटर लंबी हाइपरलूप परीक्षण ट्यूब एशिया की सबसे लंबी हाइपरलूप परीक्षण सुविधा है।
- हाइपरलूप परिवहन प्रणाली का पूरा परीक्षण स्वदेशी तकनीक के उपयोग से किया गया है।
- भारत जल्द ही हाइपरलूप परिवहन के लिए तैयार होगा, क्योंकि वर्तमान में विकसित की जा रही तकनीक के परीक्षणों में अच्छे परिणाम मिले हैं।
- रेल मंत्रालय इस परियोजना को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है।
- वर्तमान में देश में पांच सेमीकंडक्टर निर्माण सुविधाएं कार्यरत हैं और इस वर्ष के अंत तक पहला भारत निर्मित सेमीकंडक्टर बाजार में आएगा।
- उन्होंने नवाचार प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और शील्ड प्रदान किए तथा नई खोजों और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…