प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- सीएसआईआर–इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने एचएफओ-1234वाईएफ के निर्माण हेतु भारत की पहली स्वदेशी प्रक्रिया प्रौद्योगिकी विकसित की है।
- एचएफओ-1234वाईएफ का उपयोग उच्च ग्लोबल वार्मिंग क्षमता वाले हाइड्रोफ्लोरोकार्बन के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
- एचएफओ-1234वाईएफ की ओजोन क्षय क्षमता शून्य तथा ग्लोबल वार्मिंग क्षमता अत्यंत कम है।
- एचएफओ-1234वाईएफ का वायुमंडलीय जीवनकाल लगभग 13.8 वर्ष है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2026 में हैदराबाद स्थित सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईआईसीटी) ने पर्यावरण-अनुकूल रेफ्रिजरेंट हाइड्रोफ्लोरोओलेफिन-1234वाईएफ (एचएफओ-1234वाईएफ) के निर्माण के लिए भारत की पहली स्वदेशी प्रक्रिया प्रौद्योगिकी विकसित की है।
- इसका उपयोग एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर तथा ऑटोमोबाइल एयर कंडीशनिंग प्रणालियों में उच्च ग्लोबल वार्मिंग क्षमता वाले हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (एचएफसी) के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
- कई वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित यह प्रयोगशाला-स्तरीय तकनीक अब औद्योगिक उपयोग और लाइसेंसिंग के लिए तैयार है।
- इसमें आसानी से उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग किया जाता है।
- इससे भारतीय रासायनिक कंपनियां आयातित तकनीक पर निर्भर हुए बिना नई पीढ़ी के रेफ्रिजरेंट का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर सकेंगी।
- एचएफओ-1234वाईएफ की ओजोन क्षय क्षमता शून्य, ग्लोबल वार्मिंग क्षमता अत्यंत कम तथा वायुमंडलीय जीवनकाल बहुत छोटा है।
- जहां पारंपरिक एचएफसी को वायुमंडल में विघटित होने में लगभग 13.8 वर्ष लग सकते हैं, वहीं एचएफसी लगभग 11 दिनों में विघटित हो जाता है।
- हालांकि इसकी प्रारंभिक उत्पादन लागत कुछ अधिक हो सकती है, लेकिन पर्यावरणीय लाभ इसे महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।
- यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत, आयात प्रतिस्थापन, हरित प्रौद्योगिकी तथा भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है।
- यह मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के किगाली संशोधन के तहत एचएफसी उत्पादन और खपत को चरणबद्ध रूप से कम करने में सहायक होगी।
- भारत ने वर्ष 2032 से 2047 के बीच एचएफसी में क्रमशः 10%, 20%, 30% और 85% कमी का लक्ष्य निर्धारित किया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…