प्रश्न – हांगकांग सिक्सेस, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसका आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक हांगकांग के टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में किया गया।
2. अफगानिस्तान ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर अपना पहला हांगकांग सिक्सेस खिताब जीता।
3. विजेता अफगानिस्तान टीम के कप्तान इमरान मीर थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक हांगकांग के काउव्लून स्थित टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में हांगकांग सिक्सेस 2026 का आयोजन किया गया।
- क्रिकेट हांगकांग, चाइना द्वारा आयोजित छह खिलाड़ियों वाली इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 पुरुष टीमों ने भाग लिया।
- इस प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी।
- 1 नवंबर, 2026 को खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर अपना पहला हांगकांग सिक्सेस खिताब जीता।
- फाइनल में अफगानिस्तान के इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।
- अफगानिस्तान की विजेता टीम के कप्तान गुलबदीन नायब थे।
- पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए।
- अफरीदी और ऑस्ट्रेलिया के मैक्स ब्रायंट 216–216 रन बनाकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
- ओमान के मुजाहिर रजा ने सर्वाधिक आठ विकेट लिए, जबकि अफरीदी ने सर्वाधिक 31 छक्के लगाए।
- संयुक्त अरब अमीरात के खालिद शाह को एमसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अन्य परिणामों में स्कॉटलैंड ने कप वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- पाकिस्तान ने ओमान को 18 रन से हराकर प्लेट वर्ग का खिताब जीता, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पाँच विकेट से हराकर बाउल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
- भारत ने अपने अंतिम मुकाबले में कृणाल पंड्या की कप्तानी में बांग्लादेश को बाउल वर्ग के प्लेऑफ में अंतिम गेंद पर पाँच विकेट से पराजित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://acb.af/en-US/post/afghanistan-crowned-champions-of-the-hong-kong-international-sixes-2026?utm_ https://hongkongsixes.live/afghanistan-crowned-champions-as-hong-kong-sixes-2026-concludes-with-a-day-of-thrillers-fireworks-and-record-breaking-knocks/?utm_
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/13323/hong-kong-sixes-2026/matches