प्रश्न-5 अक्टूबर‚ 2021 को वस्त्र मंत्रालय ने कितनी राशि के कुल परिव्यय के साथ व्यापक हस्तशिल्प कलस्टर विकास योजना को मार्च‚ 2026 तक जारी रखने हेतु मंजूरी प्रदान की है?
(a) 150 करोड़ रुपये
(b) 160 करोड़ रुपये
(c) 180 करोड़ रुपये
(d) 200 करोड़ रुपये
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 5 अक्टूबर‚ 2021 को वस्त्र मंत्रालय ने 160 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना (सीएचसीडीएस) को जारी रखने मंजूरी प्रदान की।
- यह योजना मार्च‚ 2026 तक संचालित होगी।
- इस योजना के तहत हस्तशिल्प कारीगरों को बुनियादी ढांचागत सहायता‚ बाजार तक पहुंच‚ डिजाइन और प्रौद्योगिकी उन्नयन से जुड़ी सहायता आदि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का उद्देश्य उत्पादन और बढ़ावा देने हेतु स्थानीय कारीगरों और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
- इस योजना के तहत बेसलाइन सर्वे और गतिविधियों का लेखा-जोखा‚ कौशल प्रशिक्षण‚ उन्नत टूल किट‚ मार्केटिंग इवेंट‚ सेमिनार‚ प्रचार‚ डिजाइन‚ कार्यशाला‚ क्षमता निर्माण आदि जैसे सॉफ्ट इंटरवेशन प्रदान किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त कामन सर्विस सेन्टर‚ एम्पोरियम‚ कच्चे माल को रखने के लिए जगह‚ व्यापार सुविधा केंद्र‚ सामान्य उत्पादन केंद्र‚ डिजाइन और संसाधन केंद्र जैसे हार्ड इंटरवेशन भी प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत सामग्र विकास के लिए 10,000 से अधिक कारीगरों वाले समूह का चयन किया जाएगा।
- अर्थव्यवस्था की बेहतरी सुनिश्चित करने हेतु अलग-अलग स्थानों पर फैले कारीगरों को एकजुट करने‚ जमीनी स्तर पर उनके उद्यमों का निर्माण करने और इन कारीगरों को हस्तशिल्प क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…