हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सुपर्द

प्रश्न -निम्नलिखित में से हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल (MMT) से संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है
(a) हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल का हस्तांतरण 17 अक्टूबर, 2025 को आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को किया गया।
(b) यह टर्मिनल राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) पर स्थित है, जो गंगा–भागीरथी–हुगली नदी प्रणाली का हिस्सा है।
(c) इस टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2025 को किया था।
(d) इस टर्मिनल की वार्षिक माल वहन क्षमता 3.08 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अक्टूबर, 2025 को भारतीय आंतरिक जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने पश्चिम बंगाल स्थित हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल (एमएमटी) को आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंप दिया।
  • यह हस्तांतरण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य आंतरिक जलमार्गों के माध्यम से देश के लॉजिस्टिक नेटवर्क को सशक्त एवं बहुआयामी बनाना है।
  • यह टर्मिनल विश्व बैंक की वित्तीय और तकनीकी सहायता से जल मार्ग विकास परियोजना ) के तहत निर्मित किया गया है।
  • इसकी वार्षिक माल वहन क्षमता 3.08 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) है।
  • हल्दिया में स्थित यह टर्मिनल राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) पर एक रणनीतिक बिंदु के रूप में विकसित किया गया है, जो गंगा–भागीरथी–हुगली नदी प्रणाली का हिस्सा है।
  • इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-41 (NH-41) से जोड़ा गया है तथा शीघ्र ही इसे रेल संपर्क भी जोड़ा जाएगा।
  • इस टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2023 को किया था।
  • टर्मिनल के संचालन एवं रखरखाव हेतु सुसज्जित, संचालित और हस्तांतरण (ईओटी)आधारित पीपीपी मॉडल अपनाया गया है।
  • इसके अंतर्गत चयनित निजी कंपनी को 10 वर्ष के लिए संचालन अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
  • इस प्रक्रिया में आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज ने सबसे ऊँची बोली लगाते हुए 105.03 रुपये प्रति मीट्रिक टन रॉयल्टी की पेशकश की है, जो आईडब्ल्यूएआई को देय होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/newsite/pmreleases.aspx?mincode=46