प्रश्न-2 मई‚ 2022 को हेराक्लियोन‚ यूनान में आयोजित IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप‚ 2022 में हर्षदा शरद गरुड स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गई हैं। उन्होंने किस भार वर्ग में 153 किग्रा. वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है?
(a) 45 किग्रा.
(b) 52 किग्रा.
(c) 55 किग्रा.
(d) 57 किग्रा.
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 2 मई‚ 2022 को हेराक्लियोन‚ यूनान में आयोजित आईडब्ल्यूएफ (IWF) जूनियर विश्व चैंपियनशिप‚ 2022 में हर्शदा शरद गरुड स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गई हैं।
- हर्षदा से पूर्व इस चैंपियनशिप में सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने पदक जीते है।
- वर्ष 2013 में मीराबाई चानू ने कांस्य पदक और वर्ष 2021 में अंचिता शुली ने रजत पदक जीता था।
- हर्षदा ने महिलाओं के 45 किग्रा. भार वर्ग में 153 किग्रा. (स्नैच में 70 किग्रा. और क्लीन एंड जर्क में 83 किग्रा.) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
- इस भार वर्ग में तुकी की बेकटास कांसु ने रजत पदक और मोल्डोवा की तेओडोरा लुमिनिता हिंकू ने कांस्य पदक जीता।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…