हरि हर योजना

प्रश्न-8 मार्च, 2021 को किस राज्य में अनाथ बच्चों (ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता के विषय में कोई जानकारी नहीं है। को संरक्षण एवं आश्रय प्रदान करने हेतु ‘हरि हर योजना’ शुरू की गई है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) हरियाणा
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य में अनाथ बच्चों (ऐसे बच्चे राज्य) जिनके माता-पिता के विषय में कोई जानकारी नहीं है) को संरक्षण एवं आश्रम प्रदान करने हेतु ‘हरि हर योजना’ की शुरुआत की।
  • इस योजना को शुरु करने का निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा एक अनाथ बच्चे की कहानी सुनने के बाद लिया गया है।
  • इस योजनांतर्गत अनाथ बच्चों के अभिभावक/संरक्षण की भूमिका सरकार निभाएगी।
  • इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक राज्य के अनाथालयों में आश्रय दिया जाएगा।
  • 18 वर्ष की आयु के बाद राज्य सरकार उनकी आगे की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • जिन अनाथ बच्चों ने शिक्षा पूरी कर ली है, वे 25 वर्ष की आयु तक एक्स-ग्रेसिया के आधार पर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी सरकारी नौकरी के लिए पात्र होंगे।
  • यदि बच्चा स्नातक पूरा करता है, तो उन्हें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत ग्रुप-ए और ग्रुप बी की सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कुपोषण और एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत की।
  • इस अवसर पर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
  • कुमारी सुमेधा धानी और डॉ प्रियंका सोनी को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • आशा को कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और भगवती देवी यादव को लाइफ टाइम अचवीमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • लिंगानुपात में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सिरसा, भिवानी और सोनीपत जिलों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।
  • राज्य स्तरीय पोषण पुरस्कार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमश: नूंह, महेंद्रगढ़ और पंचकूला को प्रदान किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://prharyana.gov.in/en/haryana-government-has-taken-steps-to-ensure-that-the-state-is-anemia-and-malnutrition-free