प्रश्न- 10 मई 2020 को हरिशंकर वासुदेवन का निधन हो गया। वह थे –
(a) साहित्यकार
(b) इतिहासकार
(c) चित्रकार
(d) फिल्म निर्माता
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य
- 10 मई 2020 को प्रसिद्ध इतिहासकार हरिशंकर वासुदेवन का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
- उनका निधन कोरोना संक्रमण से हुआ।
- वह कोलकाता विश्वविद्यालय के चीन केंद्र के निदेशक थे।
- उन्होंने संस्कृति मंत्रालय के मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज, कोलकाता के निदेशक के रूप में कार्य किया था।
- वह यूरोपीय और रूसी इतिहास और भारत-रूस संबंधों के विशेषज्ञ थे।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/covid-19-claims-hari-vasudevan-bengals-foremost-historian/article31552005.ece