हरियाणा सरकार द्वारा अर्जुन ‚ द्रोणाचार्य और अन्य प्राप्त व्यक्तियों की मानदेश राशि में वृद्धि

प्रश्न-25 दिसंबर‚ 2020 को हरियाणा सरकार ने अर्जुन‚ द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड प्राप्त व्यक्तियों का मानदेय 5000 रुपये मासिक से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
(a) 10,000 रुपये
(b) 15,000 रुपये
(c) 20,000 रुपये
(d) 25,000 रुपये
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 दिसंबर‚ 2020 को सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अर्जुन अवॉर्डी‚ द्रोणाचार्य अवॉर्डी तथा ध्यानचंद्र अवॉर्डियों के मानदेय में वृद्धि तथा तेनजिंग नोर्गे अवॉर्डी और भीम अवॉर्डियों को मानदेय प्रदान करने की घोषणा की।
  • अर्जुन‚ द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्डियों का मानदेय 5000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 20,000 रुपये मासिक कर दिया गया है।
  • बढ़ा हुआ मानदेय 1 जनवरी‚ 2021 से लागू होगा।
  • इस निर्णय से प्रदेश के 80 अर्जुन अवॉर्डी‚ 15 द्रोणाचार्य अवॉर्डी तथा 9 ध्यानचंद अवॉर्डी लाभान्वित होंगे।
  • हरियाणा सरकार ने राज्य के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को अर्जुन अवॉर्डी विजेताओं की तरह अब 20,000 रुपये की दर से प्रतिमाह मानदेय देने का निर्णय लिया है।
  • सभी भीम पुरस्कार विजेताओं को भी 5,000 रुपये प्रतिमाह दर से मानदेय प्रदान किया जाएगा।
  • इस निर्णय से राज्य के 3 तेनजिंग नोर्गे अवॉर्डी और 130 भीम अवॉर्डी लाभान्वित होंगे।
  • ज्ञातव्य है कि हरियाणा वर्ष 2021 में पहली बार खेलों इंडिया‚ 2021 की मेजबानी करेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://prharyana.gov.in/en/haryana-sports-and-youth-affairs-minister-mr-sandeep-singh-on-behalf-of-the-sportspersons-of-the