हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण

Haryana Kisan Kalyan Pradhikaran

प्रश्न-हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन होगा?
(a) मुख्यमंत्री
(b) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
(c) मुख्य सचिव
(d) कृषि सचिव
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 फरवरी, 2018 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की स्थापना की घोषणा की।
  • इस प्राधिकरण की स्थापना का उद्देश्य राज्य में कृषि को लाभकारी बनाना, कृषि की उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाना है।
  • यह किसानों व भूमिहीन श्रमिकों के भौतिक, वित्तीय एवं मनौवैज्ञानिक दबावों को दूर करेगा।
  • इस प्राधिकरण का अध्यक्ष मुख्यमंत्री एवं पदेन उपाध्यक्ष कृषि और किसान कल्याण मंत्री होंगे।
  • प्राधिकरण के पदेन सदस्यों में पशुपालन एवं डेयरी, बागवानी और मत्स्य पालन मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, शामिल हैं।

संबंधित लिंक
http://haryanacmoffice.gov.in/newsupdates/details/id/1286