प्रश्न – 29 अप्रैल, 2025 को किस केंद्रीय मंत्री ने हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना (GHCI) का शुभारंभ किया?
(a) हरदीप सिंह पुरी (b) आर. के. सिंह
(c) प्रल्हाद जोशी (d) नितिन गडकरी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अप्रैल, 2025 को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन प्रमाणन योजना (जीएचसीआई) का शुभारंभ किया।
- इस योजना का उद्देश्य है – भारत में उत्पादित हरित हाइड्रोजन को एक मानकीकृत प्रमाणन प्रणाली के तहत प्रमाणित करना, पारदर्शिता, ट्रेसबिलिटी (अनुसरण क्षमता) और बाज़ार विश्वसनीयता सुनिश्चित करना और हरित हाइड्रोजन के वैश्विक व्यापार को गति देना।
- इस योजन के तहत हरित हाइड्रोजन को उत्पादन स्रोत और उत्सर्जन स्तर के आधार पर वर्गीकृत और प्रमाणित किया जाएगा।
- सर्टिफिकेशन से जुड़े प्रक्रिया, डेटा मानक, और निगरानी तंत्र विकसित किए जाएंगे।
- योजना राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत स्थानीय MSMEs, स्टार्टअप्स और निजी क्षेत्र को भागीदार बनाएगी।
० प्रासंगिकता और लाभ – - वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ग्रीन हाइड्रोजन के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।
- निजी निवेश को आकर्षित करेगा।
- भारत को हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में वैश्विक लीडर बनने में सहायता करेगा।
- निर्यात क्षमता को मज़बूती मिलेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2125231