प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) केंद्र सरकार ने 12 नवंबर, 2025 को ग्रेफाइट, सीज़ियम, रूबिडियम और ज़िरकोनियम की रॉयल्टी दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दी।
(b) ग्रेफाइट की रॉयल्टी दर 80% या उससे अधिक निश्चित कार्बन वाले के लिए औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) का 4% निर्धारित की गई है।
(c) ग्रेफाइट की रॉयल्टी दर को एड वालोरेम (एएसपी के आधार पर) तय किया गया है, जिससे खनिज की विभिन्न श्रेणियों के लिए रॉयल्टी का निर्धारण मूल्य में बदलाव के साथ समानुपातिक रूप से होगा।
(d) ज़िरकोनियम धातु पर रॉयल्टी दर उसके औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) का 1% निर्धारित की गई है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 नवंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हरित ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण ग्रेफाइट, सीज़ियम, रूबिडियम और ज़िरकोनियम खनिजों की रॉयल्टी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए मंजूरी प्रदान की गई।
० खनिजों की निर्धारित/संशोधित रॉयल्टी दरें –
. सीज़ियम – सीज़ियम धातु के औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) का 2% जो खनिज में मौजूद सीज़ियम धातु पर लागू होगा।
. ग्रेफाइट – (i) 80% या उससे अधिक निश्चित कार्बन वाला:एएसपी का 2% (ii) 80% से कम निश्चित कार्बन वाला: एएसपी का 4%।
. रूबिडियम – रूबिडियम धातु के औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) का 2% जो खनिज में मौजूद रबिडियम धातु पर लागू होगा।
. ज़िरकोनियम – ज़िरकोनियम धातु के औसत विक्रय मूल्य (एएसपी) का 1% जो खनिज में मौजूद ज़िरकोनियम धातु पर लागू होगा। - इस निर्णय से सीज़ियम, रबिडियम और ज़िरकोनियम खनिजों के खनन ब्लॉकों की नीलामी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे इन खनिजों के साथ-साथ संबंधित महत्वपूर्ण खनिज जैसे लिथियम, टंग्स्टन, REES, नियोबियम आदि की प्राप्ति भी होगी।
- इन खनिजों का स्वदेशी उत्पादन बढ़ने से आयात में कमी आएगी, आपूर्ति श्रृंखला में संवेदनशीलताएँ घटेंगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
- इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरियों में ग्रेफाइट महत्वपूर्ण घटक है, विशेष रूप से एनोड सामग्री के रूप में, जो उच्च चालकता और चार्ज क्षमता प्रदान करता है।
- भारत अपने ग्रेफाइट का 60% आयात करता है।
- ज़िरकोनियम एक बहुमुखी धातु है, इसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है।
- इसमें परमाणु ऊर्जा, एयरोस्पेस, स्वास्थ्य देखभाल और विनिर्माण शामिल हैं।
- सीज़ियम उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में, विशेष रूप से परमाणु घड़ियाँ, जीपीएस प्रणालियाँ, अन्य उच्च-परिशुद्धता उपकरणों और चिकित्सा उपकरणों में उपयोग होता है।
- रुबिडियम का उपयोग फाइबर ऑप्टिक्स, दूरसंचार प्रणाली, नाइट विजन उपकरणों आदि में उपयोग किए जाने वाले विशेष चश्मे बनाने में किया जाता है।
- केंद्र सरकार ने 16 सितंबर, 2025 को महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए छठी ट्रांच के लिए एनआईटी जारी किया, जिसमें 5 ग्रेफाइट ब्लॉक्स, 2 रुबिडियम ब्लॉक्स और 1 सीज़ियम और 1 ज़िरको
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…