हमारा घर-हमारा विद्यालय अभियान

प्रश्न-6 जुलाई, 2020 से किस राज्य में ‘हमारा घर-हमारा विद्यालय’ अभियान शुरू किया जाएगा?
(a) छत्तीसगढ़
(b) झारखंड
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 जुलाई, 2020 से मध्य प्रदेश सरकार राज्य में ‘हमारा घर-हमारा विद्यालय’ अभियान शुरू करेगी।
  • कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक नियमितता को बनाए रखने हेतु राज्य शिक्षा केंद्र ने हमारा घर-हमारा विद्यालय योजना तैयार की है।
  • इसके अंतर्गत बच्चों को स्कूल जैसे वातावरण में घरों में पढ़ाया जाएगा।
  • इसके तहत बच्चे पढ़ेंगे, योग करेंगे, कहानियां लिखेंगे और उन पर नोट्स भी बनाएंगे।
  • यह योजना कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए तैयार की गई है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newsonair.com/News?title=Madhya-Pradesh-launches-%E2%80%98Hamara-Ghar-Hamara-Vidyalaya%E2%80%99-campaign&id=392572