प्रश्न – 29 नवंबर‚ 2023 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहां ’हंप द्वितीय विश्वयुद्ध’ संग्रहालय का उद्घाटन किया?
(a) पासीघाट (b) तवांग
(c) तिरप (d) चेंगलांग
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका में पूर्वी हिमालय की ऊंचाई के कारण अरुणाचल के इलाके से उड़ान भरी थी।
- ’द हंप’ नामक स्थान से हिमाचल के ऊपर उड़ान भरने के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
- कुछ अमेरिकी विमान इस इलाके में लापता हो गए‚ सुदूर जंगलों और पहाड़ों में इनके अवशेष बरामद नहीं किए जा सके।
- ऐसा अनुमान है कि द्वितीय विश्वयुद्ध (1942-45) के दौरान लगभग 650 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।
- संग्रहालय का नाम हंप रखा जाना विमान से किए गए ऑपरेशन को श्रद्धांजलि के रूप में है।
- यह द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र देशों की सेनाओं के शहीद वायुसैनिकों को समर्पित एशिया का दूसरा संग्रहालय है।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…