स्विस मतदाताओं द्वारा जनसंख्या को दस मिलियन तक सीमित करने के प्रस्ताव खारिज

प्रश्न – स्विट्जरलैंड में 14 जून, 2026 को हुए मतदान के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) स्विस नागरिकों ने जनसंख्या को दस मिलियन तक सीमित करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया।
(b) यह प्रस्ताव दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी से संबंधित था।
(c) प्रस्ताव को 54.8% मतों से स्वीकार कर लिया गया।
(d) प्रस्ताव के पक्ष में 45.2% मत पड़े।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जून, 2026 को हुए चुनावों के अंतिम परिणामों के अनुसार, स्विस नागरिकों ने दक्षिणपंथी स्विस पीपुल्स पार्टी के जनसंख्या को दस मिलियन तक सीमित करने के प्रस्ताव को 55% बहुमत से खारिज कर दिया है।
  • वहीं, नागरिक सेवा सुधार विधेयक पारित हो गया है।
  • शोध संस्थान gfs.bern द्वारा प्रकाशित अंतिम परिणामों के अनुसार मतदाताओं ने “दस मिलियन अप्रवासन का विरोध” प्रस्ताव को 54.8% बहुमत से खारिज कर दिया है, जबकि 45.2% ने इसका समर्थन किया।
  • वहीं, नागरिक सेवा को कम आकर्षक बनाने के उद्देश्य से लाया गया एक विधायी सुधार 52.5% मतों के साथ पारित हुआ।
  • मतदान प्रतिशत 58% रहा, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है।
  • न्‍यूशातेल (Neuchatel) कैंटन में 67.3% मतदाताओं ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जबकि जिनेवा में यह आंकड़ा 65.4% और वाउड में 64.5% रहा।
  • हालांकि, जर्मन भाषी बेसल-सिटी में इसका विरोध सबसे अधिक रहा, जहां 73.5% मतदाताओं ने इसके खिलाफ मतदान किया।
  • इसके विपरीत, उत्तर-पूर्वी स्विट्जरलैंड के छोटे ग्रामीण कैंटन एपेंज़ेल इनर रोड्स ने 65.9% बहुमत से प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/world/2026/jun/14/switzerland-referendum-population-cap-svp