स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा NDHM की स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन नीति को मंजूरी

प्रश्न-दिसंबर, 2020 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन नीति को अपनी मंजूरी प्रदान की। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें?

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NDHM) के डेटा प्रबंधन नीति को मंजूरी प्रदान की।
  2. यह नीति राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (NDHE) में एक मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी।
  3. इस नीति के प्रावधान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन में शामिल संस्थाओं पर लागू होंगे।
    इनमें से सत्य कथनों का चुनाव करें-
    (a) 1 व 2
    (b) 2 व 3
    (c) 1 व 3
    (d) 1, 2 व 3
    उत्तर-(d)
    संबंधित तथ्य
  • 14 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने योजना के डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर रोगियों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा एवं प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के डेटा प्रबंधन नीति को मंजूरी प्रदान की।
  • डेटा की प्रबंधन नीति ‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन’ किसी व्यक्ति के डेटा गोपनीयता संरक्षण के लिए न्यूनतम मानक निर्धारित करता है।
  • यह नीति ‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी’ तंत्र में एक मार्गदर्शन दस्तावेज के रूप में कार्य करती है।
  • ‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी’ में एकत्र किए गए डेटा को दस्तावेज के अनुसार, प्रत्येक बिंदु पर ‘न्यूनतमता के सिद्धांत’ (Principale of Minimality) को अपनाकर केंद्रीय स्तर, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश स्तर तथा स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर संग्रहीत किया जाएगा।
  • इस नीति के प्रावधान ‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन’ में शामिल संस्थाओं पर लागू होंगे, जो ‘राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र’ का हिस्सा हैं।
  • यह नीति किसी भी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता पर भी लागू होगा, जो इलेक्ट्रॉनिक रूप बीमाकर्ता, धर्मार्थ संस्थान, फार्मास्यूटिकल्स सहित सभी व्यक्तियों, टीमों तथा संस्थानों को एकत्र करता है।

लेखक-अलोक कुमार पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/news/india/centre-approves-health-data-management-policy-of-ndhm-11607962291863.html

https://ndhm.gov.in/assets/images/media/press_releases/Press%20Release%20-%20Government%20of%20India%20approves%20Draft%20Health%20Data%20Management%20Policy.pdf