स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में WASH पर वैश्विक प्रगति रिपोर्ट

प्रश्न-दिसंबर, 2020 में डब्ल्यूएचओ तथा यूनिसेफ ने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में जल, स्वच्छता तथा साफ-सफाई (WASH) पर वैश्विक प्रगति रिपोर्ट जारी की है। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें?
(1) विश्व भर के स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में बुनियादी आवश्यकताओं की कमी के कारण 5 बिलियन लोगों में कोविड-19 तथा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
(2) 47 कम विकसित देशों में प्रत्येक 2 में से 1 स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में पीने के पानी की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
(3) वैश्विक स्तर पर 6 में से 1 स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में बुनियादी जल सेवा उपलब्ध नही हैं।
(4) सभी 47 कम विकसित देशों के स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में बुनियादी जल सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रति व्यक्ति 1 अमेरिकन डॉलर खर्च का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से सत्य कथन का चुनाव करें-
(a) (1) व (2)
(b) (2) व (3)
(c) (3) व (4)
(d) (2) व (4)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14 दिसंबर, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने ‘स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में जल, स्वच्छता व साफ-सफाई (Water, Sanitation and Hygiene) पर वैश्विक प्रगति रिपोर्ट’ जारी की।
  • इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वभर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में पानी एवं स्वच्छता सेवाओं जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की कमी के कारण 1.8 बिलियन लोगों में कोविड-19 महामारी तथा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
  • स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में जल आपूर्ति स्वच्छता व साफ-सफाई का होना कोविड-19 की रोकथाम के लिए आधारभूत जरूरत है, परंतु इस क्षेत्र में अब भी बहुत कमियां है, खासतौर से कम विकसित देशों में।
  • गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर 4 में से 1 स्वास्थ्य देखभाल सुविधा केंद्रों में बुनियादी जल सेवा नहीं है, 3 में से 1 में हाथों की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाता है, 10 में से 1 में कोई स्वच्छता सेवाएं नहीं है तथा 3 में से 1 में कचरे को सुरक्षित रूप से अलग नहीं किया जाता है।
  • जल आपूर्ति, स्वच्छता व साफ-सफाई (Wash), स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मरीजों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है फिर भी इन सेवाओं के प्रावधान को विश्वभर में प्राथमिकता नहीं दी गई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार 47 अल्प विकसित देशों में प्रत्येक 2 में से 1, अर्थात लगभग 50 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में पीने के पानी की बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
  • इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्व के 47 कम विकसित देशों में 4 में से 1 अर्थात 25 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा 5 में से 3 स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में बुनियादी स्वच्छता सेवाएं नहीं है।
  • गौरतलब है कि स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में बुनियादी जल सेवा स्थापित करने के लिए सभी 47 कम विकसित देशों को सक्षम करने के लिए लगभग प्रति व्यक्ति 1 अमेरिकन डॉलर खर्च का अनुमान है।
  • ध्यातव्य है कि सेवाओं को संचालित करने तथा बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष औसतन प्रति व्यक्ति 0.20 अमेरिकन डॉलर का खर्च आएगा।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार जल आपूर्त्ति, स्वच्छता व साफ-सफाई सुविधाओं में तत्काल संसाधन निवेश के बड़े फायदे हैं, क्योंकि ऐसा करना एंटीबायोटिक दवाओं का असर खत्म होने की स्थिति से निपटने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय है।
  • इन एजेंसियों का मानना है कि यदि इन सबको वित्तीय फायदों में तब्दील किया जाए तो प्रत्येक डॉलर का निवेश करने के बदले 1.5 डॉलर का लाभ होगा।
  • बेहतर जल, स्वच्छता व साफ-सफाई (WASH) सेवाएं एक लाख गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं के जीवन को बचा सकती है।
  • इस रिपोर्ट में 4 मुख्य सिफारिशें की गई है, जो इस प्रकार हैं-
  1. उचित वित्तपोषण के साथ लागत वाले राष्ट्रीय रोडमैप को लागू करना।
  2. WASH सेवाओं, प्रथाओं और सक्षम वातावरण में सुधार के लिए प्रगति की निगरानी तथा नियमित रूप से समीक्षा करना,
  3. WASH सेवाओं को बनाए रखने तथा अच्छी स्वच्छता को बढ़ावा देने और अभ्यास करने के लिए स्वास्थ्य कार्यबल की क्षमता विकसित करना।
  4. नियमित स्वास्थ्य क्षेत्र की योजना, बजट तथा प्रोग्रामिंग में WASH को एकीकृत करे जिससे गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए कोविड-19 प्रतिक्रिया तथा पुनर्प्राप्ति प्रयास शामिल है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक विश्व के 130 से अधिक साझेदारों (देशों) में से 34 देशों ने 125 मिलियन डॉलर की वित्तीय प्रतिबद्धताओं पर अपनी सहमति व्यक्त की है।
  • गौरतलब है कि इस वर्ष की रिपोर्ट के आंकड़ों में 165 देशों के आंकड़ों को सम्मिलित किया गया है, जो 760000 सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करते है।

लेखक-आलोक कुमार पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/news/item/14-12-2020-almost-2-billion-people-depend-on-health-care-facilities-without-basic-water-services-who-unicef

https://www.unicef.org/media/89201/file/Water-sanitation-and-hygiene-in-health-care-facilities-fundamentals-first-2020.pdf