स्वास्तिक वेब पोर्टल

प्रश्न – हाल ही में शुभारंभ किए गए स्वास्तिक वेब पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. स्वास्तिक का पूर्ण रूप वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सामाजिक पारंपरिक ज्ञान है।
  2. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू की गई है।
  3. स्वास्तिक पहल को सीएसआईआर–एनआईएससीपीआर द्वारा लागू किया जा रहा है।
  4. स्वास्तिक सामग्री केवल अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में उपलब्ध कराई गई है।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 14 जनवरी, 2026 को सीएसआईआर–राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने अपना 5वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इसी अवसर पर अनुसंधान राष्ट्रीय शोध संस्थान (ANRF) के सीईओ डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन ने स्वास्तिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • स्वास्तिक (वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सामाजिक पारंपरिक ज्ञान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है, जिसे सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा लागू किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य भारत के वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाना है।
  • यह सामग्री अंग्रेज़ी, 19 भारतीय भाषाओं और 5 विदेशी भाषाओं में उपलब्ध कराई जा रही है।
  • यह नया वेब पोर्टल सभी स्वास्तिक सामग्री को एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा, जिससे शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और आम नागरिकों के लिए पारंपरिक ज्ञान तक पहुँच आसान हो सकेगी और निरंतर जुड़ाव बना रहेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2214673&reg=3&lang=1