स्वामित्व योजना

Prime Minister launches e-Gram Swarajya App and Swamitva Scheme

प्रश्न- 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने राज्यों में प्रायोगिक तौर पर स्वामित्व योजना की शुरुआत की?
(a) 4
(b) 6
(c) 8
(d) 15
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह राज्यों में प्रायोगिक तौर पर स्वामित्व योजना की शुरुआत की।
  • इस योजना के तहत नवीनतम सर्वेक्षण पद्धतियों और ड्रोन का उपयोग कर ग्रामीण आवासन भूमि का मानचित्रण किया जा सकता है।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजन तथा राजस्व संग्रह को सुचारू बनाने और संपदा अधिकारों पर स्पष्टता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
  • इससे संपत्ति से संबंधित विवादों के समाधान में भी सहायता मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री ने पंचायती राज मंत्रालय की नई पहल एक ही एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया।
  • ई-ग्राम स्वराज का तात्पर्य है सिंपलीफाइड वर्क अकाउंट एप्लीकेशन फॉर पंचायती राज।
  • इससे ग्राम पंचायतों को अपनी विकास योजनाएं बनाने और लागू करने में मदद मिलेगी।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1617772