‘स्वर’ (भाषण और लिखित विश्लेषण संसाधन) प्लेटफॉर्म

प्रश्न – SWAR (Speech and Written Analysis Resource) प्लेटफॉर्म को किस टीम के सहयोग से विकसित किया गया है?
(a) इसरो
(b) भाषिणी टीम, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(c) नीतिआयोग
(d) डिजिटल इंडिया अभियान
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 दिसंबर, 2024 को सुशासन दिवस के अवसर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘स्वर’ (भाषण और लिखित विश्लेषण संसाधन) (Speech and Written Analysis Resource – SWAR) प्लेटफॉर्म (मंच) लॉन्च किया।
  • यह मंच नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और उनकी शिकायतों के समाधान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • यह प्लेटफॉर्म मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की वेबसाइट के साथ एकीकृत है।
  • इसके ‘Write to CMO’ सेक्शन में अब एक Speech-to-Text फीचर जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अब टाइप करने के बजाय अपनी शिकायतें या सुझाव बोलकर दर्ज करा सकते हैं।
  • SWAR प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भाषिणी टीम के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • यह मंच भाषिणी AI सिस्टम का उपयोग करता है, जो कई भारतीय भाषाओं में आवाज पहचानने की क्षमता प्रदान करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/gujarat-cm-launches-swar-platform-to-overcome-language-barriers-124122800250_1.html

https://www.aninews.in/news/national/general-news/gujarat-cm-bhupendra-patel-launches-swar-platform-to-overcome-language-barriers20241228120617/