प्रश्न – ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका अनावरण आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया।
(b) इसका उद्घाटन पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने किया।
(c) इसका उद्घाटन मुंबई स्थित आकाशवाणी केंद्र में किया गया।
(d) यह गैलरी महान संगीतकारों के सम्मान में शुरू की गई है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 जुलाई, 2026 को आकाशवाणी ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन के रंग भवन सभागार में ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ नामक फोटो गैलरी का अनावरण किया।
- इसका उद्घाटन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने किया।
- यह पहल वर्ष 2027 में भारत में रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष पूरे होने की तैयारी का भी हिस्सा है।
- ‘स्वर प्रेरणा वीथिका’ आकाशवाणी और भारत के महान संगीतकारों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को समर्पित है।
- इसका उद्देश्य उन कलाकारों के योगदान को संरक्षित करना है, जिन्होंने भारतीय संगीत को समृद्ध किया और आकाशवाणी के माध्यम से देश-विदेश के श्रोताओं तक पहुंचाया।
- पहले चरण में 20 संगीत दिग्गजों के चित्र लगाए गए, जिनमें एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, पं. रविशंकर, लता मंगेशकर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, पं. भीमसेन जोशी और डॉ. भूपेन हजारिका जैसे भारत रत्न सम्मानित कलाकार शामिल हैं।
- इसके अलावा पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित कई कलाकारों को भी स्थान दिया गया।
- इस अवसर पर मैहर घराने के जाने-माने कलाकार पंडित रूपक कुलकर्णी (पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के सबसे खास शिष्यों में से एक) ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2279994®=3&lang=1
https://newsonair.gov.in/akashvani-launches-broadcasting-house-photo-gallery-swar-prerna-veethika