प्रश्न – मई, 2025 में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शहरी विकास वर्ष 2025 के तहत स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना (SJMMSVY) के अंतर्गत कितनी राशि के विकास कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान किया है?
(a) 1,500 करोड़ रुपये
(b) 2,204.85 करोड़ रुपये
(c) 3,000 करोड़ रुपये
(d) 2,500 करोड़ रुपये
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई, 2025 में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शहरी विकास वर्ष 2025 के तहत स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना (SJMMSVY) के अंतर्गत 2,204.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान किया।
- इस पहल का उद्देश्य “अच्छी कमाई, अच्छी जिंदगी” के विजन को साकार करना है, जिससे गुजरात के शहरों को स्मार्ट, टिकाऊ और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके।
- शहरी विकास विभाग के लिए 2024-25 के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें 30,325 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 40% अधिक है।
- मुख्यमंत्री शहरी सड़क योजना के तहत, शहरी क्षेत्रों में व्यापक सड़क निर्माण के लिए 597.73 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
- इसमें सूरत के लिए 857 सड़कों के जीर्णोद्धार और आवश्यकतानुसार बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 464.92 करोड़ रुपये शामिल हैं।
- इसके अलावा भावनगर की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 68 करोड़ रुपये और जामनगर के लिए 43.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
- मेहसाणा को नई सड़कों और अंडरपास के लिए 21 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि एसजेएमएमएसवीवाई में भूमिगत जल निकासी से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण तक की कई परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 1,249.38 करोड़ रुपये है।
- नए नगर निगमों को मंजूरी मिली है, जिसमें पोरबंदर के लिए 200.35 करोड़ रुपये शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…