प्रश्न-28 फरवरी, 2020 को इंडिया फाउंडेशन एवं इंडिक अकादमी के सहयोग से स्वराज्य अवॉर्ड, 2020 प्रदान किया गया। इस अवॉर्ड के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अवॉर्ड फॉर पॉलिटिक्स किसे प्रदान किया गया?
(a) विजय रूपानी
(b) सर्बानंद सोनोवाल
(c) विजय केलकर
(d) एन.के. सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 28 फरवरी, 2020 को इंडिया फाउंडेशन एवं इंडिक अकादमी के सहयोग से स्वराज्य अवॉर्ड, 2020 प्रदान किया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार संस्कृति, सामाजिक कार्य, राजनीति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार निम्न 4 श्रेणियों में प्रदान किए गए, जो इस प्रकार हैं-
1. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवॉर्ड फॉर कल्चर-भारत बाला
2. श्री नारायणा गुरु अवॉर्ड फॉर सोशल वर्क-उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अयोध्या मामले में रामलला के वकील के परासरन।
3. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अवॉर्ड फॉर पॉलिटिक्स- असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल
4. डॉ. बी.आर. शेनॉय अवॉर्ड फॉर इकोनॉमिक्स-15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://swarajyamag.com/announcements/swarajya-awards-for-2020-announced