स्वदेशी होवरक्राफ्ट निर्माण

प्रश्न – भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 30 जुलाई, 2025 को किस शिपयार्ड में अपने पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट (एसीवी-एयर कुशन व्हीकल) निर्माण की शुरुआत की?
(a) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स
(b) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
(c) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
(d) चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जुलाई, 2025 को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने गोवा स्थित चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शिपयार्ड में एयर कुशन व्हीकल (Air Cushion Vehicle – ACV) यानी होवरक्राफ्ट के पहले स्वदेशी निर्माण की शुरुआत की।
  • इस अवसर पर ‘गर्डर लेइंग एंड कमेंसमेंट ऑफ इरेक्शन’ समारोह का आयोजन किया गया, जो निर्माण प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है।
  • ये होवरक्राफ्ट ब्रिटेन की ग्रिफ़न होवरवर्क (Griffon Hoverwork) की प्रमाणित डिज़ाइनों पर आधारित हैं, लेकिन इन्हें भारतीय तकनीकी दक्षता से देश की तटीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
  • एयर कुशन व्हीकल की तैनाती के बाद तटरक्षक बल की गति, रणनीतिक लचीलापन और उथले जल क्षेत्रों में संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
  • ये वाहन गश्त, तस्करी रोकथाम (interdiction) और खोज व बचाव अभियानों में तीव्र प्रतिक्रिया देने में सक्षम होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय और चौगुले कंपनी के बीच 6 होवरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2150073