प्रश्न-21 फरवरी, 2018 को स्वदेशी निर्मित हल्के परिवहन विमान ‘सारस’ ने बंगलुरू के एचएएल एयरपोर्ट से दूसरी सफल उड़ान भरी। इस विमान का डिजाइन और विकास किसके द्वारा किया गया है?
(a) डीआरडीओ
(b) एचएएल
(c) सीएसआईआर-एनएएल
(d) बीएचईएल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 21 फरवरी, 2018 को स्वदेश निर्मित हल्के परिवहन विमान ‘सारस’ ने बंगलुरू के एचएएल एयरपोर्ट से दूसरी सफल उड़ान भरी।
- सारस पीटी 1 एन (SARAS PT1N) के उत्पादन संस्करण को रोकने से पहले निर्धारित 20 परीक्षण उड़ानों में से यह दूसरी सफल उड़ान थी।
- ज्ञातव्य है कि पहली सफल उड़ान का परीक्षण 24 जनवरी, 2018 को किया गया था।
- विमान का डिजाइन और विकास सीएसआईआर-नेशनल एयरो स्पेस लैबोरेट्रीज (NAL) द्वारा किया गया है।
- सारस एक बहुउद्देशीय विमान है जिसका इस्तेमाल नागरिक परिवहन, माल परिवहन, निगरानी, सर्वेक्षण तथा आपदा-प्रबंधन कार्य के लिए किया जा सकता है।
- एनएएल के अनुसार, ‘उत्पादन मॉडल डिजाइन’ इस वर्ष जून-जुलाई तक तैयार होने की उम्मीद है।
- वर्ष 2009 में परीक्षण उड़ान के दौरान एक दुर्घटना के बाद भारत सरकार ने इस परियोजना को छोड़ दिया था।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176701