स्वदेशी हर्बल दवा “वर्मीवेट”

NIF brings herbal dewormer for livestock owners from indigenous knowledgeNIF brings herbal dewormer for livestock owners from indigenous knowledge

प्रश्न- अप्रैल 2020 में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (एनआईएफ) ने पशुओं में कृमि उपचार हेतु रासायनिक विधि के विकल्प के रूप में एक स्वदेशी दवा (डिवार्मर) वर्मीवेट पेश किया है। इस दवा के निर्माण हेतु एनआईएफ ने किसके द्वारा भेजे गए एक उपचार विधि पर काम किया है?
(a) हर्षाभाई पटेल
(b) निरंजन पाटिल
(c) चितरंजन घोष
(d) राकेश मजूमदार
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल 2020 में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (एनआईएफ) ने पशुओं में कृमि उपचार हेतु रासायनिक विधि के विकल्प के रूप में वाणिज्यिक रूप से उत्पादित एक स्वदेशी दवा (डिवार्मर) पेश किया।
  • इस स्वदेशी हर्बल दवा (डिवार्मर) का नाम वर्मीवेट रखा गया है।
  • इस दवा के निर्माण हेतु एनआईएफ ने गुजरात के हर्षाभाई पटेल द्वारा भेजे गए एक उपचार विधि पर काम किया, जिसके माध्यम से पशुओं में इंडोपैरासाइट (कृमि) संक्रमण बीमारी का इलाज किया जाता है।
  • इस स्वदेशी दवा उपचार हेतु 29 नवंबर 2016 को हर्षाभाई पटेल के नाम से पेटेंट दिया गया।
  • पशुओं में इंडोपैरासाइट (कृमि) संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु एनआईएफ ने इस दवा उपचार का संवर्धन किया और राकेश फार्मासिटिकल, गांधीनगर (गुजरात) के माध्यम से इसका वाणिज्यिक उत्पादन किया। इसी उत्पाद को वर्मीवेट नाम दिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि पशुओं में कृमि संक्रमण एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है जिसके कारण दस्त, वजन और खून की कमी हो जाती है तथा प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=201172