स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘उदयगिरि’

प्रश्न – 1 जुलाई, 2025 को भारतीय नौसेना को सौंपे गए स्टील्थ फ्रिगेट ‘उदयगिरि’ से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) ‘उदयगिरि’ को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई द्वारा निर्मित किया गया है।
(b) यह ‘प्रोजेक्ट 17ए’ के अंतर्गत निर्मित दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट है।
(c) यह पूरी तरह से डीज़ल इंजन चालित जहाज है, जिसमें गैस टरबाइन प्रणाली नहीं है।
(d) ‘उदयगिरि’ में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवं मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली लगी है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जुलाई, 2025 को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल), मुंबई द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 17ए के अंतर्गत निर्मित दूसरे स्टील्थ फ्रिगेट ‘उदयगिरि’ (यार्ड 12652) को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
  • यह प्रोजेक्ट 17 (शिवालिक क्लास) फ्रिगेट्स का उन्नत संस्करण है, जो पहले से नौसेना में कार्यरत है।
  • उदयगिरि नामक यह नया युद्धपोत, पूर्ववर्ती आईएनएस उदयगिरि का आधुनिक संस्करण है, जो एक स्टीम शिप था और जिसे 24 अगस्त, 2007 को 31 वर्षों की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया था।
  • उदयगिरि एमडीएल, मुंबई और जीआरएसई, कोलकाता में निर्माणाधीन सात प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स में से दूसरा है।
  • इस पोत में डीज़ल इंजन और गैस टरबाइन दोनों शामिल हैं।
  • यह फ्रिगेट बहुत-से मिशनों के लिए काम करने और पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपटने में सक्षम है।
  • इस जहाज को जिन हथियारों से लैस किया गया है उनमें सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, 76 मिमी. गन तथा तीव्र गति से गोलाबारी करने वाली 30 मिमी. और 12.7 मिमी. की हथियार प्रणालियां शामिल हैं।
  • पी 17ए श्रेणी के शेष पांच जहाज एमडीएल, मुंबई और जीआरएसई, कोलकाता में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वर्ष 2026 के अंत तक क्रमिक रूप से नौसेना को सौंप दिए जाएंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/project-17a-indigenous-stealth-frigate-udaygiri-delivered-indian-navy

https://www.thehindu.com/news/national/ins-udaygiri-navy-inducts-indigenous-stealth-frigate-in-record-time/article69760035.ece

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2141259