स्वदेशी ‘मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम’का सफल परीक्षण

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन डीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) के संबंध में सही नहीं है?
(a) एमसीपीएस का सफल कॉम्बैट फ्रीफॉल जंप परीक्षण 15 अक्टूबर 2025 को 32,000 फीट की ऊँचाई से किया गया।
(b) इस पैराशूट प्रणाली को डीआरडीओ की एडीआरई (ADRE),
आगरा और डीईबीईएल (DEBEL), बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप
से विकसित किया गया है।
(c) यह प्रणाली केवल 15,000 फीट की ऊँचाई तक ही सुरक्षित संचालन में सक्षम है।
(d) इसमें कम उतरने की दर और बेहतर स्टीयरिंग क्षमताएं जैसी उन्नत सामरिक विशेषताएं हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अक्टूबर, 2025 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का 32,000 फीट की ऊँचाई से सफल कॉम्बैट फ्रीफॉल जंप परीक्षण किया गया।
  • इस ऐतिहासिक जंप को भारतीय वायुसेना के टेस्ट जंपर्स ने अंजाम दिया।
  • एमसीपीएस वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों में प्रचालन में उपयोग की जा रही एकमात्र ऐसी पैराशूट प्रणाली है, जो 25,000 फीट से अधिक ऊँचाई पर भी सुरक्षित और सटीक संचालन में सक्षम है।
  • इस प्रणाली को डीआरडीओ की दो प्रमुख प्रयोगशालाओं एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ADRE), आगरा और डिफेन्स बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लेबोरेटरी (DEBEL), बेंगलुरु द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • इसमें कई उन्नत सामरिक विशेषताएं समाहित हैं, जैसे कम उतरने की दर और बेहतर स्टीयरिंग क्षमताएं, जो पैराट्रूपर्स को विमान से सुरक्षित रूप से छलांग लगाने, पूर्वनिर्धारित ऊंचाई पर पैराशूट तैनात करने, सटीक नेविगेशन करने और लक्षित क्षेत्रों में उतरने में सक्षम बनाती हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2179628