प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1.12 मार्च, 2025 को स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट से किया गया
- अस्त्र एक बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 मार्च, 2025 को स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट से किया गया
- इसका परीक्षण एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा LCA AF MK1 प्रोटोटाइप लड़ाकू विमान से किया गया
- यह एक बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) है
- परीक्षण-फायरिंग ने उड़ते लक्ष्य पर मिसाइल के सीधे प्रहार को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।
- सभी उप-प्रणालियों ने सभी मिशन मापदंडों और उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक प्रदर्शन किया।
- इस मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है जो 100 किमी से अधिक दूरी तक के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है
- यह उन्नत मार्गदर्शन और नेविगेशन क्षमताओं से लैस है, जो मिसाइल को अधिक सटीकता के साथ लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम बनाता है।
- इस मिसाइल को पहले ही भारतीय वायु सेना में शामिल किया जा चुका है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…