प्रश्न-स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
- केंद्र सरकार ने इसकी अवधि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी।
- वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए कुल परिव्यय 3274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं/हैं।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1और 2
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 7 मार्च‚ 2022 को केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025- 26 तक जारी रखने की मंजूरी दी।
- वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए कुल परिव्यय राशि 3274.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

- अन्य तथ्य:-
- ध्यातव्य है कि 15 अगस्त, 1972 को यह योजना प्रभावी हुई थी, जबकि अगस्त, 1980 से इस योजना का नामकरण ‘स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन योजना’ कर दिया गया।
- गौरतलब है कि एसएसएसवाई स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार की योजना है।
- इस योजना का क्रियान्वयन गृह मंत्रालय करता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिक-