स्वतंत्रता सेनानियों की कथाओं पर आधारित तीसरी कॉमिक बुक

प्रश्न – 2 अगस्त, 2022 को संस्कृति मंत्रालय ने तिरंगा उत्‍सव समारोह के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की कथाओं पर आधारित तीसरी कॉमिक बुक जारी की है। तीसरी कॉमिक बुक में कितने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी शामिल हैं?
(a) 25
(b) 22
(c) 20
(d) 15
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • 2 अगस्त, 2022 को संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्‍ली में तिरंगा उत्‍सव समारोह के दौरान 20 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की कथाओं पर आधारित बुक जारी की गई।
  • इस कथा संग्रह में उन बहादुर पुरुष एवं महिला स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कथाएं हैं, जिन्‍होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ संघर्ष में अपने जनजातीय साथियों काे प्रेरणा दी और अपने जीवन का बलिदान किया।
  • ध्यातव्य है, कि संस्कृति मंत्रालय ने ‘आजादी का अमृत महोत्‍सव’ के अंतर्गत अमर चित्र कथा के सहयोग से 75 स्वतत्रंता सेनानयों की कथाओं पर सचित्र कॉमिक्‍स बुक जारी किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1848401