प्रश्न-2 अक्टूबर‚ 2022 को राष्ट्रपति द्रापैदी मुर्मू ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022’ नामक रिपोर्ट जारी की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इसमें बड़े राज्यों की श्रेणी में हरियाणा को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
(2) छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी के तहत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2)
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

- इस सर्वेक्षण में देश भर के 33 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (चंडीगढ़‚ दिल्ली‚ और लक्षद्वीप के 3 केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर)‚ और 709 जिलों के 17,559 गांवों को शामिल किया गया है।
- 9 सितंबर‚ 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022’‚ जलशक्ति मंत्रालय द्वारा लांच किया गया था।



- इसके साथ ही राष्ट्रपति ने ‘जल जीवन मिशन’ की कार्यात्मकता मूल्यांकन के लिए पुरस्कार प्रदान किए।

- जिला बुरहानपुर‚ मध्य प्रदेश को देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला होने का पुरस्कार भी दिया गया।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…