प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1.9 सितंबर‚ 2025 को ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण‚ 2025’ के परिणामों की घोषणा की गई।
2.श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या) में इंदौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 सितंबर‚ 2025 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण‚ 2025’ के परिणामों की घोषणा की गई।
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत 130 शहरों में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, 2025 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया है।
- वर्ष 2019 में केंद्रीय पर्यावरण‚ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ (NCAP : National Clean Air Programme) को लांच किया गया था।
- एनसीएपी के तहत‚ वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु 130 शहरों को लक्षित किया गया है।
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) का क्रियान्वयन कर रहा है
- निम्नलिखित शहरों को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए:
- श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या):
- इंदौर ने 200 में से 200 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- 1.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- इंदौर ने पिछले वर्ष 16 लाख से अधिक पौधे लगाए, जिससे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ।
- यहां सार्वजनिक परिवहन के लिए 120 इलेक्ट्रिक बसें और 150 सीएनजी बसें उपलब्ध हैं।
- जबलपुर ने 200 में से 199 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- जबलपुर ने 11 मेगावाट अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है और हरियाली विकसित की है।
- आगरा और सूरत ने 200 में से 196 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- प्रत्येक शहर को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
- आगरा ने पुराने कचरा डंप स्थलों का सुधार और वृक्षारोपण किया है।
- सूरत ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन और कर लाभ प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है और 38 प्रतिशत हरित क्षेत्र बनाए रखा है।
- श्रेणी-2 (3 से 10 लाख के बीच की जनसंख्या):
- अमरावती ने 200 में से 200 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अमरावती ने 340 किलोमीटर तक पक्की सड़कों के निर्माण सहित सड़क अवसंरचना में सुधार किया, 53 उद्यानों में व्यापक हरियाली का कार्य किया और 19 एकड़ बंजर भूमि को घने जंगल में परिवर्तित किया।
- झांसी और मुरादाबाद ने 200 में से 198.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- झांसी ने शहरी हरियाली और मियावाकी वन विकसित किए।
- मुरादाबाद ने सड़क अवसंरचना और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया है।
- अलवर ने 200 में से 197.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अलवर ने पुराने कचरा डंप स्थलों का पुनर्निस्तारण किया है।
- श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या):
- देवास ने 200 में से 193 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- 37.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। देवास ने उद्योगों को स्वच्छ ईंधन की ओर प्रेरित किया।
- परवाणू ने 200 में से 191.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- परवाणू ने पक्कीप सड़कों के निर्माण पर काम किया।
- अंगुल ने 200 में से 191 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
- 12.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अंगुल ने सड़क अवसंरचना पर भी काम किया और जन-जन तक पहुंचने के लिए लोकसम्पर्क गतिविधियां संचालित कीं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…