प्रश्न-गंगा के किनारे बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का क्या नाम है?
(a) स्वच्छ भारत मिशन
(b) स्वच्छ युग अभियान
(c) नमामि गंगे परियोजना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 जून, 2016 को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय ने गंगा किनारे बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने (ODF-Open defecation free) के लिए पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल की सहायता में वृद्धि की है।
- इस अभियान को खेल एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय एवं जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है।
- स्वच्छ युग अभियान स्वच्छ भारत मिशन, स्थानीय युवा नेताओं (युवा) और नमामि गंगे परियोजना (गंगा) के साझे प्रयास से कार्यान्वित किया जा रहा है।
- इसके साथ ही व्यवहार परिवर्तन अभियान में सहायता के लिए भारत स्काउट और गाइड, नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी युवा एजेंसियों से स्वयंसेवक प्रदान करने का आह्वान किया जा रहा है।
- स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत मौद्रिक प्रोत्साहनों के अतिरिक्त गंगा वाले 5 राज्यों में व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण पर स्थानीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- पहली प्रशिक्षण कक्षा का शुभारंभ 7 जून, 2016 को बिहार के 12 जिलों में किया गया। जिसमें प्रत्येक स्थान के 50 युवा स्वयंसेवकों को 5 दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
- गंगा किनारे 5 राज्यों के 52 जिलों की 1651 ग्राम पंचायतों में कुल 5169 ग्राम हैं।
- स्वच्छ युग अभियान के तहत प्रत्येक जिले में एक क्षेत्रीय अधिकारी का चयन किया गया है। योजना में ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उचित प्रबंधन और सामान्य स्वच्छता बनाने के माध्यम से ग्राम स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145999
http://www.ddinews.gov.in/Hindi/Current%20Affairs/Pages/open%20defication%20free.aspx