प्रश्न – पश्चिम बंगाल के लिए लांच किए गए ‘स्वच्छ’ ऐप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 30 मई, 2026 को इसे पश्चिम बंगाल के लिए लॉन्च किया गया है।
- ऐप के माध्यम से नागरिक स्वच्छता संबंधी समस्याओं की तस्वीर अपलोड कर सकते हैं।
- शिकायतों को जियो-टैग करके संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को भेजा जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 मई, 2026 को केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लिए ‘स्वच्छ’ ऐप लॉन्च किया।
- नया ‘स्वच्छ’ ऐप नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी के लिए सशक्त बनाएगा।
- स्थानीय निवासी अपने क्षेत्र में कचरे के ढेर या स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं की तस्वीर लेकर ऐप के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे।
- ये शिकायतें जियो-टैग की जाएंगी और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित नगरपालिका अधिकारियों को भेजी जाएंगी।
- नगरपालिका अधिकारी सफाई के बाद स्थल की पहले और बाद की तस्वीरें अपलोड करेंगे। साथ ही नागरिकों को प्रतिक्रिया देने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे कार्रवाई का मूल्यांकन कर सकेंगे।
- ‘स्वच्छ’ ऐप के पायलट चरण में प्रारंभिक रूप से 10 नगरपालिकाओं को शामिल किया जाएगा।
- इनमें आसनसोल, दुर्गापुर, बशीरहाट, पुजाली, तूफानगंज, कांटी, कृष्णानगर, बैद्यबाती और मध्यमग्राम शामिल हैं।
- इसके बाद इसे पश्चिम बंगाल की सभी नगरपालिकाओं में विस्तारित किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/union-minister-manohar-lal-launches-swachh-mobile-app-in-west-bengal
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2266987®=3&lang=1