प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए विश्व बैंक की कितने मिलियन डॉलर वाली परियोजना को मंजूरी प्रदान की?
(a) 1,500 मिलियन डॉलर
(b) 1,000 मिलियन डॉलर
(c) 1,900 मिलियन डॉलर
(d) 1,200 मिलियन डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 मार्च, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) SBM (G) के लिए विश्व बैंक की 1,500 मिलियन डॉलर वाली परियोजना को मंजूरी दी।
- यह परियोजना मूल रूप से मौजूदा ‘स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में राज्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करती है।
- मंत्रिमंडल द्वारा राज्यों को प्रोत्साहन की मंजूरी 24 सितंबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को मंजूरी देते समय दी गयी थी।
- वर्तमान अनुमोदन में विश्व बैंक ऋण के माध्यम से इस तरह के प्रोत्साहन की व्यवस्था का प्रावधान है।
- अनुमोदित परियोजना के तहत राज्यों के प्रदर्शन को निश्चित मापदंडों के आधार पर मापा जाएगा जिसे डिसबर्समेंट-लिंक्ड इंडीकेटर्स (DLI) कहा जाता है।
- ये तीन डिसबर्समेंट-लिंक्ड इंडीकेटर्स इस प्रकार हैं-
1. खुले में शौच के मामलों में कमीः पिछले वर्ष की तुलना में राज्यों में ग्रामीण परिवारों के बीच खुले में शौच के मामलों में कमी के आधार पर राज्यों को धन जारी किया जाएगा।
2. गांवों में खुले में शौच मुक्त (ODF) की स्थिति को कायम रखनाः इसके तहत खुले में शौच मुक्त गांवों में रहने वाली अनुमानित जनसंख्या के आधार पर फंड जारी किया जाएगा।
3. उन्नत ठोस और तरल अपशिष्ठ प्रबंधन (SLWM) द्वारा ग्रामीण आबादी के प्रतिशत में वृद्धिः इसके तहत धन आवंटन जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46818
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138329
http://www.worldbank.org/projects/procurement/noticeoverview?id=OP00034774&lang=en&print=Y
http://sbm.gov.in/sbm_new/AboutSBM.aspx
http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-03-23/news/71759062_1_swachh-bharat-mission-sbm-cabinet-meeting