स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रतिष्ठित स्थानों पर सफाई अभियान

100 iconic places to be cleaned up under Swachh Bharat Mission

प्रश्न-स्वच्छ भारत मिशन के तहत कितने प्रतिष्ठित धरोहर, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थानों पर विशेष सफाई योजना की शुरुआत करने का फैसला किया गया है?
(a) 50
(b) 60
(c) 80
(d) 100
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 जुलाई, 2016 को केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के 100 प्रतिष्ठित धरोहर, आध्यात्मिक  और सांस्कृतिक स्थानों पर विशेष सफाई योजना की शुरुआत करने का फैसला किया गया।
  • इस योजना की शुरुआत पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की देख-रेख में की गई है।
  • शहरी विकास मंत्रालय, सांस्कृतिक मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकारें इसमें सहयोग प्रदान करेंगी।
  • देश के 100 स्थानों को आदर्श पर्यटन स्थल बनाना इस अभियान का प्रारंभिक लक्ष्य है।
  • इस योजना के प्रथम चरण के तहत निम्न 10 प्रतिष्ठित स्थानों को सफाई हेतु चयनित किया गया है।
    1. वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर)
    2. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (महाराष्ट्र)
    3. ताजमहल (उत्तर प्रदेश)
    4. तिरूपति मंदिर (आंध्र प्रदेश)
    5. स्वर्ण मंदिर (पंजाब)
    6. मणिकर्णिका घाट, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
    7. अजमेर शरीफ (राजस्थान)
    8. मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु)
    9. कामाख्या मंदिर (असम)
    10. जगन्नाथ पुरी (ओडिशा)
  • केंद्रीय मंत्रालय राज्य सरकारों को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
  • इस अभियान हेतु अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और विश्व बैंक से तकनीकी सहायता और मदद ली जाएगी।
  • यह मिशन पायलट परियोजना के रूप में चलाया जाएगा।
  • अभियान को मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न देशों में सफाई हेतु अपनाए गए अलग-अगल मॉडल का आकलन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • इन प्रसिद्ध स्थलों पर परियोजना की सफलता हेतु वित्तीय समस्या का समाधान मंत्रालय अलग-अलग कॉरर्पोरेट समूहों के माध्यम से कर रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145953
http://www.uniindia.com/taj-mahal-among-100-iconic-places-to-be-cleaned-up-under-swachh-bharat-mission/india/news/506953.html