प्रश्न-हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पार्कों की स्वच्छता से संबंधित अभियान की शुरूआत की गयी?
(a) स्वच्छ नदी अभियान
(b) स्वच्छ वातावरण अभियान
(c) ग्रामीण स्वच्छता अभियान
(d) स्वच्छ पार्क अभियान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 1 जून से 15 जून, 2016 तक के पखवाड़े को स्वच्छ पार्क अभियान को समर्पित किया गया है।
- इस अभियान के तहत शहरी विकास मंत्रालय ने राज्यों और संघ क्षेत्रों के शहरी पार्कों की स्वच्छता एवं सफाई पर ध्यान देने को कहा है।
- मंत्रालय ने मानक संचालन नियम (Standard Operating Procedure) जारी करते हुए पार्कों में ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता के आधार पर उनका क्रम तैयार करने को कहा है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145836