प्रश्न-स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण पर कॉप-26 वर्चुअल गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कब किया गया?
(a) 11 जनवरी‚ 2021
(b) 11 दिसंबर‚ 2020
(c) 1 जनवरी‚ 2021
(d) 1 दिसंबर‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 11 जनवरी‚ 2021 को स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण पर कॉप-26 वर्चुअल गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सभी देशों को विश्वसनीय लक्ष्य स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
- वर्ष 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने का लक्ष्य हासिल करने हेतु जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने की आवश्यकता है।
- इसी क्रम में उन्होंने सभी देशों की सरकारों से जीवाश्म ईंधन को दिए जाने वाले अनुदान रोकने‚ कार्बन की कीमत तय करने तथा आम लोगों के बजाय प्रदूषण फैलाने वालों पर टैक्स लगाने तथा कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण पर रोक लगाने का आह्वान किया।
- ध्यातव्य है कि विकासशील देशों में 78 करोड़ से अधिक लोग आज भी बिजली से वंचित हैं।
- इनमें से तीन-चौथाई से अधिक आबादी सब-सहारा अफ्रीका में रहती है जो कि टिकाऊ विकास के रास्ते में बड़ा अवरोध है।
- इसके लिए स्वच्छ और नवीनीकृत ऊर्जा को बढ़ावा देना बहुत आवश्यक है जिससे कि पृथ्वी के तापमान में वृद्धि को रोका जा सके।
- पूर्व औद्योगिक काल के स्तर की तुलना में वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने की आवश्यकता है।
- इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वर्तमान समय से वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष कार्बन उत्सर्जनों में 7.6 प्रतिशत की कटौती करना होगा।
- ध्यातव्य है कि 1 से 12 नवंबर‚ 2021 के मध्य कॉप-26 (26th UN Climate Conference of the parties) ग्लोस्गो में आयोजित किया जाएगा।
लेखक- कैलाश मणि त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…