स्वच्छता सारथी फेलोशिप

प्रश्न-भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन के अन्तर्गत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ‘स्वच्छता सारथी फेलोशिप’ के तहत प्रोत्साहन पुरस्कार का प्रारंभ कितने श्रेणियों में किया?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मार्च 2021 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने ‘स्वच्छता सारथी फेलोशिप’ की शुरुआत की।
  • यह ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन के अंतर्गत श्ुारू किया गया।
  • ‘वेस्ट टू वेल्थ’ प्रधानमंत्री- विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद (पीएम-एसटीआईएसी) के 9 राष्ट्रीय मिशनों में से एक है।
  • इसका उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों को वैज्ञानिक और टिकाऊ तरीके से निपटान के लिए काम कर रहे नगर-निगम कर्मियों‚ सफाई कर्मियों‚ स्वयं सहायता समूहों‚ सामुदायिक कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को मान्यता देना है।
  • यह फेलोशिप उन युवा नवोन्मेषियों को सशक्त करने के लिए एक पहल है‚ जो अपशिष्ट प्रबंधन‚ जागरुकता अभियान‚ अपशिष्ट सर्वेक्षण/अध्ययन आदि के कार्यों में सामुदायिक स्तर पर ‘सच्छता सारथी’ के रूप में जुड़े हुए हैं।
  • इस फेलोशिप के अन्तर्गत प्रोत्साहन पुरस्कार को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है‚ जो निम्न हैं-
  • श्रेणी ए – यह श्रेणी स्कूली विद्यार्थियों (9 वीं-12 वीं कक्षा) के लिए है‚ जो सामुदायिक स्तर पर कचरा प्रबन्धन के कार्यों में लगे हैं।
  • श्रेणी बी – इसके अंतर्गत कॉलेज के छात्रों (स्नातक‚ परास्नातक व शोध) को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • श्रेणी सी- इसके अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समुदाय में कार्य कर रहे नागरिकों‚ नगर निगम कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को प्रोत्साहन मिलेगा‚ जो अपने उत्तरदायित्व से आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं।

लेखक-अनुज

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1701721