प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में स्मार्ट (SMART) का सफल परीक्षण व्हीलर द्वीप से किया गया। यह किस राज्य में स्थित है?
(a) ओडिशा
(b) आंध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) केरल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 अक्टूबर, 2020 को ओडिशा स्थित व्हीलर द्वीप से स्मार्ट का सफल परीक्षण किया गया।
- स्मार्ट (SMART) का पूर्ण रूप ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टारपीडो’ है।
- उक्त परीक्षण में रेंज एवं ऊंचाई तक मिसाइल की उड़ान नोज कोन का पृथक्करण, टारपीडो का अलग होना और वेग-न्यूनीकरण तंत्र (URM) समेत मिशन उद्देश्य पूर्णतया सफल रहे।
- उक्त परीक्षण की निगरानी तट पर स्थित निगरानी केंद्रों (रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम्स) और डाउन रेंज पोतों समेत दूरमापी स्टेशनों से की गई।
- स्मार्ट, टारपीडो रेंज से परे पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW) ऑपरेशनों हेतु मिसाइल की सहायता से छोड़ी जाने वाली हल्की पनडुब्बी-रोधी टारपीडो प्रणाली है।
- स्मार्ट के लिए आवश्यक तकनीकों का विकास डीआरडीएल, आरसीआई हैदराबाद, एडीआरडीई आगरा, एनएसटीएल विशाखापत्तनम समेत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की कई प्रयोगशालाओं द्वारा किया गया है।
- स्मार्ट पनडुब्बीरोधी-युद्ध क्षमता स्थापित करने में महत्वपूर्ण तकनीक है।
लेखक-नीरज ओझा
संबंधित लिंक भी देखें…