प्रश्न-किस मंत्रालय द्वारा स्मार्ट वाटर सप्लाई मेजरमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के विकास के लिए ग्रैंड चैलेंज की शुरूआत की गयी है?
(a) जल शक्ति मंत्रालय
(b) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
(c) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 13 जनवरी‚ 2021 को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से ‘स्मार्ट वाटर सप्लाई मेजरमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ के विकसित किए जा रहे प्रोटोटाइपों का मूल्यांकन ज्यूरी द्वारा जनवरी‚ 2021 के अंतिम सप्ताह में सुनिश्चित किया है।
- शिक्षा जगत‚ उद्योग जगत‚ जल जीवन मिशन‚ सी-डैक‚ एसटीपीआई सीओई‚ इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विशेषज्ञों को मिलाकर एक ज्यूरी गठित की गई थी।
- ध्यातव्य है कि ‘सप्लाई मेजरमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ विकसित करने हेतु एक आईसीटी ग्रैंड चैलेंज की शुरुआत 15 सितंबर‚ 2020 को हुई थी।
- ज्यूरी की शिफारिशों के आधार पर 20 नवंबर‚ 2020 को आईसीटी ग्रैंड चैलेंज के परिणाम घोषित किए गए।
- इस ग्रैंड चैलेंज के 10 प्रतिभागी तय किये गये है जो विभिन्न तकनीकों पर शोध एवं कार्य कर रहे हैं। तथा प्रत्येक को 7.50 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।
- जिससे जल आपूर्ति को और बेहतर बनाया जा सकें।
- इन सभी प्रतिभागी आवेदकों में से श्रेष्ठ 50 लाख रुपये को चुना जाएगा‚ जिसमें से विजेता को तीन (एक विजेता और उपविजेता) एवं प्रत्येक उपविजेताओं को 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
- जल जीवन मिशन केंद्र सरकार काएक प्रमुख कार्यक्रम है‚ जिसका उद्देश्य 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को नल द्वारा जल कनेक्शन प्रदान करना हैं।
लेखक-अभय कुमार पांडेय-II
संबंधित लिंक भी देखें…