स्मार्ट कोल एनालिटिक्स डैशबोर्ड – “कोयला शक्ति”और सीएलएएमपी पोर्टल

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “कोयला शक्ति डैशबोर्ड” और “सीएलएएमपी पोर्टल” के संबंध में सही नहीं है?
(a) “कोयला शक्ति डैशबोर्ड” कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और वास्तविक समय समन्वय को बढ़ाने हेतु विकसित किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
(b) “कोयला शक्ति” प्लेटफॉर्म केवल कोयला कंपनियों और रेलवे के बीच डेटा-साझाकरण के लिए सीमित है।
(c) सीएलएएमपी पोर्टल भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा और पुनर्वास से संबंधित प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने हेतु विकसित किया गया है।
(d) सीएलएएमपी पोर्टल भूमि अभिलेखों का केंद्रीकृत भंडार है और यह पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ाता है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अक्टूबर, 2025 को कोयला मंत्रालय ने नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 14वें दौर की शुरुआत की।
  • केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
  • इस अवसर पर कोयला मंत्रालय ने एक स्मार्ट कोल एनालिटिक्स डैशबोर्ड – “कोयला शक्ति” और सीएलएएमपी पोर्टल की शुरुआत की।
  • “कोयला शक्ति डैशबोर्ड” एक अग्रणी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और वास्तविक समय समन्वय को बढ़ाना है।
  • यह प्लेटफ़ॉर्म खदान से लेकर बाज़ार तक पूरे कोयला मूल्य श्रृंखला (Coal Value Chain) को एकीकृत (Integrated) करता है, जिससे कोल कंपनियाँ, रेलवे, बंदरगाह और अंतिम उपभोक्ता एक ही मंच पर सहजता से जुड़ सकें।
  • एक व्यापक निर्णय-समर्थन प्रणाली के रूप में, कोयला शक्ति डेटा-संचालित शासन को सुगम बनाएगी, लॉजिस्टिक्स को अनुकूलित करेगी और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को मज़बूत करेगी।
  • कोयला भूमि अधिग्रहण, प्रबंधन और भुगतान (सीएलएएमपी) पोर्टल एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे कोयला क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) से संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और डिजिटल बनाने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह पोर्टल भूमि अभिलेखों (Land Records) का केंद्रीकृत भंडार (Centralized Repository) है।
  • मुआवज़ा, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से ट्रैक और सत्यापित किया जा सकता है।
  • पोर्टल से पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच समन्वय में वृद्धि होती है।
  • इससे प्रक्रियागत विलंब (Procedural Delays) और डेटा की पुनरावृत्ति (Data Redundancy) समाप्त होती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2183948