प्रश्न-स्मार्ट किचन योजना किस राज्य से संबंधित है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) मणिपुर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- मई, 2021 में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में स्मार्ट किचन योजना के कार्यान्वयन पर दिशा-निर्देश और सिफारिशें तैयार करने हेतु एक सचिव स्तर की समिति के गठन की घोषणा की।
- समिति स्मार्ट किचन योजना के कार्यान्वयन के लिए 10 जुलाई, 2021 तक दिशा-निर्देश और सिफारिश करेगी।
- इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को रसोईघर के नवीनीकरण के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
- यह योजना महिलाओं के घरेलू श्रम के कार्यभार को कम करने का प्रयास करेगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…