प्रश्न-8 मार्च, 2021 को महिला उद्यमियों को समर्थन एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किस बैंक ने ‘स्मार्टअप उन्नति’ नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की है?
(a) एक्सिस बैंक
(b) आईसीआईसीआई बैंक
(c) एचडीएफसी बैंक
(d) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2021 को महिला उद्यमियों को समर्थन एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक ने ‘स्मार्टअप उन्नति’ नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत करने की घोषणा की।
- इस कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक की डोमेन विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ महिलाकर्मी आगामी 1 वर्ष में महिला उद्यमियों को परामर्श संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगी, जिससे उन्हें अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में सहायता प्रदान की जा सके।
- यह कार्यक्रम बैंक के केवल मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
- इस कार्यक्रम के तहत शुरुआत में 3000 महिला उद्यमियों को लक्षित किया जाएगा।
- यह कार्यक्रम महिलाओं को बेहतर परामर्श प्राप्त कर अपने दृष्टिकोण के विस्तार और कारोबार की वृिद्ध करने में सक्षम बनाएगा।
- इससे पूर्व एचडीएफसी बैंक ने अपने स्मार्टअप कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018 में बैंकिंग स्टार्टअप हेतु एक ऑनलाइन मेंटरिंग प्लेटफॉर्म लांच किया था।
- इस कार्यक्रम के तहत उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए बैंक विभिन्न राज्य सरकारों, इन्क्यूबेटरों और एक्सेलरेटरों के साथ काम कर रहा है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…