प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. 2 जुलाई 2025 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 196वीं बैठक शिमला (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुई।
2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अनुमोदित SPREE 2025 एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य ESI अधिनियम के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जुलाई, 2025 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 196वीं बैठक शिमला (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न हुई।
- इस बैठक के दौरान स्प्री (SPREE) 2025(नियोक्ता और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना) को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।
- स्प्री का पूर्ण रूप The Scheme for Promotion of Registration of Employers and Employees : SPREE है।
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अनुमोदित SPREE 2025 एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य ESI अधिनियम के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है।
- यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी और अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों- जिनमें संविदा और अस्थायी कर्मचारी शामिल हैं- को निरीक्षण या पिछले बकाया की मांग का सामना किए बिना नामांकन करने का एक बार का अवसर प्रदान करती है।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2016 में शुरू की गई SPREE ने 88,000 से अधिक नियोक्ताओं और 1.02 करोड़ कर्मचारियों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…